AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हम बच्चों की सुरक्षा आजीवन करते रहेंगे : पिकेट प्रभारी

गावां : राखी भाई -बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है, हर भाई आज के दिन यह शपथ लेता है कि हम अपनी बहन की सुरक्षा आजीवन करते रहेंगे। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा रक्षा बंधन को सुरक्षा बंधन दिवस के रुप में मनाया गया। बता दें कि डायना अवार्ड विजेता सह राष्ट्रीय बाल पंचायत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : राखी भाई -बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है, हर भाई आज के दिन यह शपथ लेता है कि हम अपनी बहन की सुरक्षा आजीवन करते रहेंगे। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा रक्षा बंधन को सुरक्षा बंधन दिवस के रुप में मनाया गया। बता दें कि डायना अवार्ड विजेता सह राष्ट्रीय बाल पंचायत की उपाध्यक्ष चम्पा कुमारी एवं तारापुर बाल पंचायत की सचिव बबिता कुमारी की अध्यक्षता में जमडार पुलिस पिकेट में पुलिस विभाग के पिकेट प्रभारी लाल मोहन सिंह अन्य पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर बेटियों के सुरक्षा की अपील की गई।

 

पिकेट प्रभारी लाल मोहन सिंह ने बताया कि बाल पंचायत के बच्चों ने आज हम लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस विभाग का उत्साह बढ़ाया है। हम लोग बेटियों की सुरक्षा के प्रति हमेशा संजग रहेंगे, बाल श्रम,बाल विवाह एवं बाल दुर्व्यापार के खिलाफ लड़ाई में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम को सहयोग करते रहेंगे।

डायना अवार्ड विजेता चम्पा कुमारी ने बताया कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में रक्षा बंधन का पर्व, सुरक्षा बंधन दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। हम बेटियों की मांग है कि देश के हर जिम्मेदार नागरिक हम बेटियों की सुरक्षा के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाल पंचायत की सचिव बबिता कुमारी ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बच्चों की शिक्षा,सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई में लोग खुलकर मदद करें ताकि आदरणीय कैलाश सत्यार्थी जी पूरे विश्व को बाल मित्र समाज बना सकें। मौके पर पिकेट के सभी पुलिसकर्मी एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता पंकज कुमार मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories