TOP BANNER
Sponsored

सराक जैनों ने की गुजरात के शत्रुंजय व गिरनार तीर्थों की यात्रा

मधुबन : शिखरजी स्थित राजेन्द्र धाम की ओर से आयोजित सराक तीर्थ दर्शन कार्यक्रम के तहत सैकड़ों सराक जैन यात्रियों ने गुजरात के जैन तीर्थ पालीताणा और गिरनार की सामूहिक यात्रा संपन्न की।   मधुबन स्थित संस्था राज परिवार और मुंबई की संस्था समकित ग्रुप द्वारा कराई गई इस सामूहिक तीर्थ यात्रा में झारखंड और

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 11, 2022 Apr 11 38 Views
Share

मधुबन : शिखरजी स्थित राजेन्द्र धाम की ओर से आयोजित सराक तीर्थ दर्शन कार्यक्रम के तहत सैकड़ों सराक जैन यात्रियों ने गुजरात के जैन तीर्थ पालीताणा और गिरनार की सामूहिक यात्रा संपन्न की।

 

मधुबन स्थित संस्था राज परिवार और मुंबई की संस्था समकित ग्रुप द्वारा कराई गई इस सामूहिक तीर्थ यात्रा में झारखंड और बंगाल के सराक जैन समुदाय के लगभग 150 ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने गुजरात के विभिन्न जैन तीर्थ स्थानों का भ्रमण किया। ट्रेन और बस के माध्यम से कराई गई इस सामूहिक यात्रा का पूरा खर्च मुंबई के समकित ग्रुप ने उठाया।

यात्रा के व्यवस्थापक अभय काका ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा थी। अधिकांश ग्रामीण सराक भाईयों और बहनों ने पहली बार जैनों के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल गुजरात के भावनगर जिला स्थित शत्रुंजय पालीताणा और जूनागढ़ जिला स्थित गिरनार पर्वत की यात्रा की।

MIDDLE
Sponsored

इस सामूहिक यात्रा का मुख्य नेतृत्व झारखंड के बोकारो जिला के निवासी लोकेश सराक ने किया। संस्था से जुड़े सराक स्वयंसेवकों और धार्मिक पाठशाला के शिक्षकों ने यात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories