AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खंडोली मोड़ में हुए लूटपाट मामले का उद्द्भेदन, 6 गिरफ्तार

गिरिडीह : खंडोली मोड़ के करीब मंगलवार की रात हुए लूटपाट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पेड़ को गिराकर तीन वाहन में सवार लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : खंडोली मोड़ के करीब मंगलवार की रात हुए लूटपाट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पेड़ को गिराकर तीन वाहन में सवार लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें फोन, नगद व सोने की अंगूठी बगेरह की लूट हुई थी.  मामले को लेकर बेंगाबाद थाने में कांड संख्या 172/ 2021 दर्ज कर मामले का की जाँच शुरू की गई. इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उनकी निशानदेही पर पेड़ काटने में प्रयुक्त कटर, लूटे गए रुपयों में से 85 सौ रुपया बरामद किया गया है.

एसपी श्री रेणु ने बताया कि घटना के बाद सर्च अभियान के दौरान लूटे गए  3 मोबाइल को भी बरामद किया गया था. बताया कि लूट कांड में 13 अपराधी संलिप्त थे. गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. वहीं अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मोतीलेदा के  बनगांवा का छोटी यादव, डोमटोली का प्रकाश तुरी,  बेलाटांड का मोनू वर्मा, मोतीलेदा के बनगांवा का सोनू राय, मोतीलेदा के  बरमसिया का नकुल कुमार राय, मोतीलेदा के  बनगांवा का धनराज कुमार राय है. गिरफ्तार मोनू वर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है उसके उपर बेंगाबाद थाने में पूर्व से 3 मामले दर्ज है. वहीं अन्य के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories