AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठा पर जिला प्रशासन का चला डंडा

प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र में कई दुकानों को सील करने के बाद दुकानदारों को भी किया गया गिरफ्तार गिरिडीह : कोरोना के कारण राज्य सरकार के द्वारा जारी लाॅकडाउन की पांबदियों का उल्लंघन करने वाले गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठान संचालकों को मंहगा पड़ गया। सोमवार को गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर शहर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र में कई दुकानों को सील करने के बाद दुकानदारों को भी किया गया गिरफ्तार

गिरिडीह : कोरोना के कारण राज्य सरकार के द्वारा जारी लाॅकडाउन की पांबदियों का उल्लंघन करने वाले गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठान संचालकों को मंहगा पड़ गया। सोमवार को गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर शहर में लाॅकडाउन का हालात देखने निकले दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना के एसआई अमरजीत सिंह के द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में लाॅकडाउन की पांबदियों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया। वहीं इनके संचालकों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया।टीम इस बीच शहर के मकतपुर रोड स्थित अनिल इलेक्ट्रिक और प्रदीप इलेक्ट्रिक दुकान पहुंची,जंहा अधिकारियों ने मौके पर बगैर अनुमति के दुकान संचालन पर दोनों संचालकों को जमकर फटकार लगाया।हालांकि दोनों संचालकों ने गिरिडीह चैंबर आॅफ काॅमर्स का एक पत्र अधिकारियों को दिखाया,पत्र को इलेक्ट्रिक दुकानों के संचालकों ने दिखाते हुए कहा कि उन्हें डीसी से प्रतिष्ठान संचालन की अनुमति प्राप्त है। लेकिन चैंबर के पत्र के साथ सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की काॅपी भी संलग्न थी। जिसमें अनुमति मिले दुकानों के संचालन का कोई जिक्र नहीं था।

https://youtu.be/JXc_P0JqeRw

लिहाजा, लाॅकडाउन की कार्रवाई के लिए निकले कार्यपालक दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार और डीएसपी संजय राणा ने इस दौरान अनिल इलेक्ट्रिक और प्रदीप इलेक्ट्रिक के संचालकों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार के गाईड लाईन में इलेक्ट्रिक दुकान खुलने का कोई जिक्र नहीं है।अब डीसी से अनुमति लेकर ही दुकानों को खोले अन्यथा,बगैर अनुमति के दुकान खोलने पर अगली बार दोनों दुकानों को सील कर दिया जाऐगा।इस बीच अधिकारी कचहरी रोड के मधुबन वेजिस के समीप पहुंचे। वहां गणपति सोलर के दुकान भी शटर खुला हुआ था।अधिकारियों के गाड़ी देख दुकान का स्टाॅफ पहले ही दुकान खुला छोड़ कर फरार हो गया।जब अधिकारियों ने दुकान संचालक निर्मल सलामपुरिया को फोन कर दुकान खोलने का कारण पूछा।तो प्रतिष्ठान संचालक भी कोई जवाब नहीं दे पाएं।इसके बाद अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालक सलामपुरिया को भी कड़ा अल्टीमेटम देते हुए क दुकान खुला रहने पर कड़ी कार्रवाई कि बात कही है।वही लाॅकडाउन के पांबदियों के हालात देखने निकले अधिकारियों की टीम जब शहर के टुंडी रोड पहुंचे। तो वहां रविकांत सत्यार्थी का कपड़े की दुकान,भानू ड्रैसेज के साथ उनके भाई अमिताभ सत्यार्थी के कपड़े की दुकान को खुला देखा।इस दौरान अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने दुकान सिल कर दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद अधिकारियों का वाहन शहर के बक्सीडीह रोड पहुंचा।वहां भी मां मथुरासिनी श्रृंगार का संचालन कर ग्राहकों को समान दिया जा रहा था।वंहा भी अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया।इधर स्टेशन रोड के लाईन मस्जिद के समीप एक मार्केट में के भीतर जूता-चप्पल दुकान चलाते दुकान संचालक मो. मुश्ताक को गिरफ्तार करने के साथ दुकान को सील कर दिया गया। कमोवेश, अधिकारियों ने सिहोडीह ईलाके में भी कई दुकानों के खिलाफ कार्रवाई किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories