AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संस्मरण दिवस पर न्यू पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

“शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा” गिरिडीह : शहीद संस्मरण दिवस पर गिरिडीह में शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में शहीद दिवस मनाया गया। मौके पर एसपी अमित रेणु, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

“शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा”

गिरिडीह : शहीद संस्मरण दिवस पर गिरिडीह में शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में शहीद दिवस मनाया गया। मौके पर एसपी अमित रेणु, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, साइबर डीएसपी संदीप सुमन, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम, सार्जेंट मेजर राजेश रंजन समेत कई पुलिस कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम में सबसे पहले एसपी अमित रेणु ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान समाज और देश की सुरक्षा में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को लेकर एसपी अमित रेनू ने कहा कि शहीद संस्मरण दिवस पुलिस विभाग के लिए बेहद महत्पूर्ण है। क्योंकि समाज के साथ देश की सुरक्षा के प्रति पुलिस जवानों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। एसपी श्री रेणु ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों से मुकाबला हो या नक्सलियों से लड़ाई हर मोर्चे पर पुलिस ने समाज और देश की सुरक्षा किया। इस दौरान एसपी ने जिले के 9 शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र और बुके देकर सम्मानित किया। जिसमे शहीद एसआई सुदामा प्रसाद, आरक्षी राजकुमार दास, सुमित कुमार, वाल्सन सोरेन, उमेश सिंह समेत अन्य शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को एसपी समेत कई और पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर संस्मरण दिवस पर पुलिस कर्मियों के बीच पांच किलोमीटर का मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमे जिला पुलिस बल के साथ आरआरबी के जवानों ने हिस्सा लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories