TOP BANNER
Sponsored

हिंदू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओर से निकाली गई प्रभातफेरी

घोष व गगनभेदी नारों से वातावरण रहा गुंजायमान गिरिडीह : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष पर शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की सुंदर झांकी भी निकाली गई थी। इस अवसर पर बच्चे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 2, 2022 Apr 2 23 Views
Share

घोष व गगनभेदी नारों से वातावरण रहा गुंजायमान

गिरिडीह : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष पर शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की सुंदर झांकी भी निकाली गई थी। इस अवसर पर बच्चे हाथों में केशरिया पताका लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, अन्न जहां का हमने खाया पानी जहां का हमने पिया, नव वर्ष मंगलमय हो, डॉ हेडगेवार अमर रहे, सम्राट विक्रमादित्य अमर रहे, विद्या का संस्कृति से नाता, जय जननी भारत माता आदि गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जिससे नगर गुंजायमान हो उठा। प्रभातफेरी विद्यालय से निकलकर बरगंडा चौक, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक से मकतपुर के रास्ते वापस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं मकतपुर में बरनवाल सेवा समिति और कचहरी चौक पर राष्ट्रीय कायस्थवृंद की ओर से शीतल पेय का वितरण बच्चों की बीच किया गया।

इस बाबत प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने बताया कि विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है और हम सब इसी को अपना नव वर्ष माने। इसका अध्यात्म से गहरा लगाव है। आज के दिन ही सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को परास्त किया था। वासंतिक नवरात्र आदि भी आज के दिन से ही शुरुआत होती है। कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने और लोगों में इसके प्रति जागरुकता लाने हेतु यह प्रभात फेरी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नलिन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, अजीत मिश्रा, राजेश नंदन समेत समस्त आचार्य- दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories