TOP BANNER
Sponsored

गाइड लाइन को लेकर दिए कड़े निर्देश, ओमिक्रॉन व कोरोना को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

गावां : ओमिक्रॉन व कोरोना को लेकर गावां के प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति व थाना प्रभारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में शनिवार को गावां बाजार में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को मास्क लगाने, भीड़-भाड़ नहीं करने, सामाजिक दूरी की पालन करने व कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार की और से जारी दिशानिर्देशों को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 8, 2022 Jan 8 34 Views
Share

गावां : ओमिक्रॉन व कोरोना को लेकर गावां के प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति व थाना प्रभारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में शनिवार को गावां बाजार में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को मास्क लगाने, भीड़-भाड़ नहीं करने, सामाजिक दूरी की पालन करने व कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार की और से जारी दिशानिर्देशों को पालन करने के लिए समझाया गया।

मौके पर एसआई दीपक कुजूर, एएसआई संजय सिंह, सीआई अवधेश कुमार समेत कई पुलिस जवान गावां के काली मंडा, थाना मोड़, ब्लॉक मोड़ व बाजार में सभी दुकानदारों को कोरोना व ओमिक्रॉन की रोकथाम को लेकर गावां में फ्लैग मार्च निकाला गया। बीडीओ संतोष प्रजापति ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करने को लेकर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया था। और लोगो को जागरूक करने, मास्क लगाने, टीकाकरण करवाने व भीड़भाड़ नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के किसी भी दुकानदार व व्यक्ति दिखेंगे तो जुर्माना वसूला जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories