TOP BANNER
Sponsored

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नए गाइडलाइन को लेकर पुलिस ने दिखाई सख्ती,ई पास नहीं लेकर चलने वालों को बाजारों से पुलिस ने खदेड़ा

गिरिडीह :झारखंड सरकार के द्वारा 16 मई से नए नियमों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है अब बैगर ई पास के दो पहिया वाहन भी सड़कों पर नहीं चल पाएंगे।सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए गिरिडीह पुलिस ने रविवार को सुबह से ही तत्परता के साथ सड़कों पर उतर गई ।पुलिस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 16, 2021 May 16 49 Views
Share

गिरिडीह :झारखंड सरकार के द्वारा 16 मई से नए नियमों के साथ लॉकडाउन लगाया गया है अब बैगर ई पास के दो पहिया वाहन भी सड़कों पर नहीं चल पाएंगे।सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए गिरिडीह पुलिस ने रविवार को सुबह से ही तत्परता के साथ सड़कों पर उतर गई ।पुलिस के द्वारा शहरी के क्षेत्र के अलावे प्रखंड क्षेत्रों में भी कई जगह पर जांच अभियान चला कर लोगों से ई पास मांगा जाने लगा जिसके बाद बाजार आए दो पहिया वाहन चालक बूरे फंस गए इस दौरान पुलिस ने बगैर ही ई पास लिए सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को जमकर क्लास लिया और उन्हें अगले बार से ई पास ले कर चलने की सख्त हिदायत दी गई।

शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक,बरगंडा चौक भंडारीडीह,पंचबा आदि इलाकों में सदर डीएसपी संजय राणा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के द्वारा कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से बिना ई पास लिए बाजार नहीं आने की सख्त हिदायत दी।पुलिस की सख्ती के बाद लोगों में भी खलबली मच गई। लोग मुख्य सड़क को छोड़कर आडें तिरछे रास्तों से अपने घर तक बहुत मुश्किल से पहुंचे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories