TOP BANNER
Sponsored

शांति समिति की हुई बैठक, गाइडलाइन के तहत पर्व मनाने का लिया गया निर्णय

गावां : आगामी दुर्गा पूजा शांति सुव्यवस्था एवं कोविड गाइडलाइन के तहत मनाने को लेकर रविवार को गावां थाना परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सूरज कुमार ने की। बैठक में कई पंचायत के ग्राम प्रधान, समाज के प्रबुद्ध, राजनीतिक एवं दोनों समुदाय के लोगों ने भाग

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 3, 2021 Oct 3 44 Views
Share

गावां : आगामी दुर्गा पूजा शांति सुव्यवस्था एवं कोविड गाइडलाइन के तहत मनाने को लेकर रविवार को गावां थाना परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सूरज कुमार ने की। बैठक में कई पंचायत के ग्राम प्रधान, समाज के प्रबुद्ध, राजनीतिक एवं दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

बैठक में कोविड-19 गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा में डीजे, साज सज्जा, तोरण, लाइटिंग व थीम पंडाल आदि प्रतिबंधित रहेगा। कहा कि सिर्फ सादे समारोह में पूजा अर्चना किया जाएगा। मेला, जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को फेस मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही पूजा सम्पन्न करवाने का भरोसा दिलाया। मौके पर टिकैत भवानी सिंह, अनुरापा देवी, रंधीर चौधरी, दिनेश सिंह, सौदागर साव, शब्दर अली, मकसूद आलम, आयुष सिन्हा, बिरजू राणा, नागेश्वर प्रसाद साव, आनंदी यादव, अरविंद गुप्ता, कन्हाई राम समेत कई उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories