TOP BANNER
Sponsored

पतंजलि परिवार ने शहादत दिवस पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : पतंजलि परिवार गिरिडीह की ओर से बुधवार को रेड क्रॉस भवन में अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर योग प्रणायाम करने के बाद उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर राज्य कार्यकारी सदस्य चंद्रहास के आह्वाहन पर लोगों ने संकल्प लिया कि नियमित रूप से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 23, 2022 Mar 23 52 Views
Share

गिरिडीह : पतंजलि परिवार गिरिडीह की ओर से बुधवार को रेड क्रॉस भवन में अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर योग प्रणायाम करने के बाद उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.

मौके पर राज्य कार्यकारी सदस्य चंद्रहास के आह्वाहन पर लोगों ने संकल्प लिया कि नियमित रूप से योग करेंगे और स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल कर स्वदेशी को बढ़ावा देंगे. आयुर्वेद को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और अपने देश अपने राष्ट्र को सबल बनाने में एक आहुति प्रदान करेंगे, ताकि हमारा देश एक सभ्य और सबल राष्ट्र बन सके.

वहीं BST जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने लोगों को प्राण शक्ति बढ़ाने हेतु अपने स्वास को प्रणायाम करके मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हमारे अमर क्रांतिकारी ने एक छोटी सी उम्र में अपने देश अपने राष्ट्र के लिए अपनी कुर्बानियां दी और हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए थे,ताकि भारत देश एक आजाद और स्वतंत्र देश बन सके.

MIDDLE
Sponsored

मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, भारत स्वाभिमान की महामंत्री प्रेमलता अग्रवाल, रेड क्रॉस की योग साधक पिंकी खेतान ,प्रभात खेतान, समता देवी ,अधिवक्ता प्रीति सिन्हा, निर्मला कौर,जया सिन्हा, रेखा गुप्ता, रश्मि कंधवे,रेखा कंधवे, सुरेश प्रसाद,अजय पाठक ,रंकु अग्रवाल,दुलारी देवी,गीता देवी,पूनम,सविता आदि उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories