AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बढ़ते महंगाई का विरोध, हाथों में तख्ती लिए कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह : बढ़ते महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस जिला कमिटी के द्वारा शहर के टावर चौक के समीप प्रदर्शन किया गया. मौके पर हाथों में महंगाई के विरुद्ध तख्ती लिए अगुवायों ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है. लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी आदि के दामों में वृद्धि हो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बढ़ते महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस जिला कमिटी के द्वारा शहर के टावर चौक के समीप प्रदर्शन किया गया. मौके पर हाथों में महंगाई के विरुद्ध तख्ती लिए अगुवायों ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है. लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी आदि के दामों में वृद्धि हो रही है. बेहिसाब हो रही बढ़ोतरी से लोगों को जीना मुहाल बन हो रहा है. बताया गया कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ लगातार चरणबद्ध आंदोलन कर रही है.

जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि जब चारों राज्यों में चुनाव चल रही थी उस दरम्यान पेट्रोलियम के दामों भी उछाल देखने को नहीं मिला. वहीं चुनाव खत्म होते ही कीमतों में वृद्धि होना शुरू हो गया. चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को बेवकूफ बनाया गया.

वहीं कांग्रेस नेता महमूद आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार महंगाई के खिलाफ आवाज उठाते रहेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह लगातार आंदोलन कर कृषि कानून बिल को वापस कराया गया. उसी प्रकार महंगाई को भी कम करा कर ही रहेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, नगर अध्यक्ष महमूद अली खान, धनंजय सिंह, मदन विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, बासुदेव वर्मा, सैफुदीन खान, सद्दाम हुसैन, शादाब अंसारी, सुलेमान अख्तर, मो इम्तियाज, मो समीर, सादाब अली खान समेत काफी संख्या में कांग्रेस के नेता – कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories