TOP BANNER
Sponsored

साउंड यूनियन के 27 सदस्यों पर धारा 107 लगाए जाने का विरोध, साउंड सिस्टम भाड़ा पर नहीं देने का निर्णय

गिरिडीह : जिला साउंड यूनियन की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को शहर के बरमसिया स्थित स्व. नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित की गई. बैठक में यूनियन से जुड़े पूरे गिरिडीह अनुमंडल के साउंड संचालक शामिल हुए. मौके पर यूनियन के 27 सदस्यों पर धारा 107 लगाए जाने पर संघ सदस्यों ने आक्रोश जाहिर किया.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 7, 2022 Apr 7 42 Views
Share

गिरिडीह : जिला साउंड यूनियन की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को शहर के बरमसिया स्थित स्व. नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित की गई. बैठक में यूनियन से जुड़े पूरे गिरिडीह अनुमंडल के साउंड संचालक शामिल हुए. मौके पर यूनियन के 27 सदस्यों पर धारा 107 लगाए जाने पर संघ सदस्यों ने आक्रोश जाहिर किया. वहीं निर्णय लिया गया कि इस बार किसी भी पूजा समिति को साउंड सिस्टम नहीं दिया जाएगा. बैठक में प्रशासन द्वारा सदस्यों पर कार्रवाई नहीं करने का लिखित आश्वासन और कुछ थानों में जब्त साउंड सिस्टम को छोड़ा जाने की मांग की गई.

मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रशासन का दिशा-निर्देश पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. एक ओर लाउडस्पीकर बॉक्स का प्रयोग करने का आदेश दिया जाता है, लेकिन उसी लाउडस्पीकर बॉक्स को डीजे मानकर कार्रवाई कर दी जाती है. वहीं रामनवमी में पहले से रिकॉर्ड गानों पर प्रतिबंध है ऐसे में सवाल है आखिर भजन/गीत तो त्यौहार में बजना ही है उसमें कैसे रोक लगे. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई और साउंड सिस्टम नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया.

 

बैठक में यूनियन के जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ,संयोजक अजय शिवानी,सचिव जगदीश दास,कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह,संजय सिंह,गांडेय अध्यक्ष बिनोद दास, जमुआ अध्यक्ष किशोर वर्मा, इरफान अंसारी, टेकलाल पंडित, राजेश पंडित, आदर्श कुमार, घनश्याम, मंटू वर्मा, नरेश राय, अमित , अजय यादव, सहदेव राम, छोटन राम, टिंकू साव, साजिद अंसारी, सलमान, शेरू, चेतन दास आदि उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories