TOP BANNER
Sponsored

सदर अस्पताल में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन

गिरिडीह : सदर अस्पताल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया. रांची से हुए ऑनलाईन उद्घाटन के दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल में डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, डीसी राहुल सिन्हा, सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा और डीपीएम प्रतिमा कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे.  ऑनलाईन उद्घाटन के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 6, 2021 Oct 6 57 Views
Share

गिरिडीह : सदर अस्पताल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया. रांची से हुए ऑनलाईन उद्घाटन के दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल में डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, डीसी राहुल सिन्हा, सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा और डीपीएम प्रतिमा कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे.  ऑनलाईन उद्घाटन के बाद डीसी समेत अन्य अतिथियों ने शिलापट्ट से पर्दा हटाया और पूरे प्लांट का निरीक्षण किया.

 

गौरतलब है कि पीएम केयर फंड की राशि से एक करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है. इससे सदर अस्पताल के दो सौ बेड को पाईप लाईन के सहारे ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी. वहीं सदर अस्पताल समेत जिले के कई covid सेंटर में भी सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories