TOP BANNER
Sponsored

पुलिस लाइन में जप्त देसी कट्टा के मिस फायर होने से एक जवान हुआ घायल, पैर में लगी गोली

गिरिडीह : पुलिस लाइन में जप्त देसी कट्टा को रखने के दौरान गलती से ट्रिगर दबने से उससे फायर होने के बाद गोली एक जवान के पैर में लग गई। जिससे जवान अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को आनन-फानन में नवजीवन नर्सिंग होम लाकर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 11, 2022 Jan 11 57 Views
Share

गिरिडीह : पुलिस लाइन में जप्त देसी कट्टा को रखने के दौरान गलती से ट्रिगर दबने से उससे फायर होने के बाद गोली एक जवान के पैर में लग गई। जिससे जवान अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को आनन-फानन में नवजीवन नर्सिंग होम लाकर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक जवान के पैर से गोली निकाल दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, एसएसपी हरीश बिन जंमा, डीएसपी मुख्यालय संजय राणा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह तुरंत नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे और घायल जवान की जानकारी ली, फिलहाल घायल जवान अजय यादव खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने बताया कि लोडेड देशी कट्टा बगोदर थाना पुलिस के द्वारा जप्त किया गया था। जिसका कांड संख्या 231 ऑब्लिक 2 है। उस जप्त कट्टे को लेकर बगोदर पुलिस गिरिडीह पुलिस लाइन आया हुआ था। इस दौरान सार्जेंट मेजर के आदेश पर मुंशी कट्टा को सुरक्षित रखने जा रहा था। मुंशी जब कट्टा लेकर संबंधित स्थान पर रखने जा रहा था तो इसी दौरान ट्रिगर दब गया और उससे गोली निकलकर जमीन से टकराते हुए वहां मौजूद अजय यादव के पैर में लग गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories