TOP BANNER
Sponsored

अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत, एम्बुलेंस की सेवा नहीं मिलने का आरोप

गावां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन बेड पर देर रात एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि खोटमनाय निवासी लीलावती देवी उम्र (68) वर्ष पति स्व मुंशी प्रसाद महतो की गत कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे गावां सामुदायिक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 12, 2021 May 12 41 Views
Share

गावां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन बेड पर देर रात एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि खोटमनाय निवासी लीलावती देवी उम्र (68) वर्ष पति स्व मुंशी प्रसाद महतो की गत कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऑक्सीजन बेड पर लाकर भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी ऑक्सीजन मात्रा काफी कम हो गया और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसपर उसे गावां से गिरिडीह रेफर कर दिया गया। लेकिन उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिला। 108 एम्बुलेंस पर कॉल करने के बाद भी उसे सेवा नहीं मिलने पर उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के दूसरे के दिन बुधवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक सचिव मरगूब आलम समेत पांच सदस्यीय टीम ने ऑक्सीजन वार्ड का अवलोकन किया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गावां अस्पताल में मुख्यमंत्री विशेष योजना के तहत आवंटन एम्बुलेंस में ऑक्सीजन समेत अन्य समुचित सुविधाओं को उपलब्ध कराने की डीसी से मांग की।
*एम्बुलेंस नहीं मिलने से मौत की जानकारी नहीं है : प्रभारी*

उक्त संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि एम्बुलेंस की सेवा नहीं मिलने से महिला की मौत का सूचना नहीं है। ऑक्सीजन लेबल कम होने पर महिला को रेफर किया गया था, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिलने से उसकी मौत हुई यह आरोप गलत है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories