TOP BANNER
Sponsored

मोरम लाने गई मां बेटी की चाल धंसने से हुई मौत, माइका खदान में मौत होने की परिजनों ने नकारा

गावां : थाना क्षेत्र के भतगढ़वा निवासी लखन यादव की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी व 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की शुक्रवार देर शाम मोरम की एक चाल धंसने से मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में माइका खदान में दबने का अफवाह फैल गया। वहीं परिजनों व आस पास के क्षेत्रों में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 2, 2021 Oct 2 55 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के भतगढ़वा निवासी लखन यादव की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी व 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की शुक्रवार देर शाम मोरम की एक चाल धंसने से मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में माइका खदान में दबने का अफवाह फैल गया। वहीं परिजनों व आस पास के क्षेत्रों में कोहराम मच गया।

जानकारी मिलने के बाद गावां थाना पुलिस मृतकों के शव को निकलने और जांच पड़ताल करने पहुंचे जहां उन्हें मौत की वजह मोरम के चाल धंसने का पता चला।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण लखन यादव के घर में पानी भर जा रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी व बेटी शुक्रवार की शाम मोरम लाने भतगढ़वा के पास के जंगलों में गई और मोरम कोड़ने लगी। मगर गीली होने के कारण चाल अचानक धंस गया और वे दोनों दब गए। जबतक परिजनों ने उन दोनो की खोजबीन की तब तक वे दोनों की मृत्यु चाल में दबे रहने के कारण हो गई थी।

MIDDLE
Sponsored

पूरी घटना से जहां परिवार में शोक का माहोल है वहीं माइका के खदान धंस जाने को लेकर भी काफी अफवाहें फैल चुकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ws3r7i3rNMk

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories