AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खाद्य सामग्री दुकानों में मुनाफाखोरी करने वाले दुकानदारों को एमओ ने चेताया, दुकान के बाहर रेट चार्ट बोर्ड लगाने का निर्देश

गावां : प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम मंगलवार को खाद्य सामग्री में कालाबाजारी सह मुनाफाखोरी की सूचना पर गावां और माल्डा बाजार में कई दुकानों की जांच कर संचालकों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गावां और माल्डा बाजार के सभी एक-एक राशन दुकानों में जाकर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 12, 2021 May 12 32 Views
Share

गावां : प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम मंगलवार को खाद्य सामग्री में कालाबाजारी सह मुनाफाखोरी की सूचना पर गावां और माल्डा बाजार में कई दुकानों की जांच कर संचालकों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गावां और माल्डा बाजार के सभी एक-एक राशन दुकानों में जाकर खाद्य सामग्री के दामों का भी अवलोकन किया और दुकान के बाहर रेट चार्ट बोर्ड लगाने का सख्त निर्देश दिया।

जांच के दौरान कुछ दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानों में रेट चार्ट का बोर्ड नहीं लगा हुआ पाया गया। वहीं कुछ दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में समान बेचने की भी पुष्टि हुई। जिसपर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई और निर्धारित मूल्य पर ही खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया। कहा कि सभी दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर दुकान के बाहर रेट चार्ट बोर्ड लगाने को लेकर निर्देशित किया गया है। जिसमें कुछ दुकानदारों ने मेरे सामने ही रेट चार्ट बोर्ड लगा दिया है। आपदा के इस संकट काल में अवसर तलाशने और मुनाफाखोरी करने वाले दुकानदारों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी राशन दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में समान बेचने की सूचना पर दुकान को सील कर संचालक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर अवर निरीक्षक उदित बेदिया समेत कई पुलिस जवान भी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories