TOP BANNER
Sponsored

हरसिंगरायडी में तालाब घेरने वालों पर माले ने की कार्रवाई की मांग,एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी धमकी

गिरिडीह : शासन प्रशासन के नाक के नीचे सरकारी जमीन और तालाब जैसे जल स्रोतों को भू माफियाओं के द्वारा जबरन कब्जा करने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं।गिरिडीह अंचल अंतर्गत हरसिंगरायडीह में सरकारी तालाब को घेरने के मामले को लेकर भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने गिरिडीह अंचलाधिकारी से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 6, 2021 Dec 6 54 Views
Share

गिरिडीह : शासन प्रशासन के नाक के नीचे सरकारी जमीन और तालाब जैसे जल स्रोतों को भू माफियाओं के द्वारा जबरन कब्जा करने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं।गिरिडीह अंचल अंतर्गत हरसिंगरायडीह में सरकारी तालाब को घेरने के मामले को लेकर भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने गिरिडीह अंचलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

राजेश सिन्हा ने कहा कि हरसिंगरायडीह तालाब को लेकर 6 महीने पूर्व ही कर्मचारी रिपोर्ट में तालाब के अतिक्रमण होने की पुष्टि हो चुकी है।इसके बावजूद भी गिरिडीह जिला प्रशासन और अंचलाधिकारी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई से क्यों घबरा रहे हैं।उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो माले अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories