TOP BANNER
Sponsored

जरासंध जयंती को ले बैठक का हुआ आयोजन, प्रतिमा निर्माण कर मनायी जायेगी जयंती

गावां : गावां स्थित चन्द्रवंशी मुहल्ला में रविवार की देर शाम अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कन्हाय राम ने की। बैठक में जरासंध जयंती को सफल बनाने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि 15 नवम्बर को जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 8, 2021 Nov 8 37 Views
Share

गावां : गावां स्थित चन्द्रवंशी मुहल्ला में रविवार की देर शाम अखिल भारतीय चन्द्रवंशी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कन्हाय राम ने की। बैठक में जरासंध जयंती को सफल बनाने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि 15 नवम्बर को जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उक्त अवसर पर जरासंध महाराज की प्रतिमा का निर्माण करवाकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ कलश यात्रा से किया जायेगा।

कलश यात्रा के माध्यम से नदी का पवित्र जल लाकर प्रतिमा के समक्ष रखकर विधि विधान से पूजन किया जायेगा। रात्रि में स्कूली बच्चे बच्चियों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता व जरासंध महाराज के जीवन चरित्र पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। बैठक में कार्यक्रम हेतु कोष संग्रह समेत अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा किया गया।बैठक में रंजीत राम, जयप्रकाश राम, अभिमन्यु राम, जितेन्द्र राम, सूरज राम, रोहित राम, राजेश राम, संदीप राम, अशोक राम, पवन राम, सिकन्द्र राम, आकाश राम, विकास बांडिया, श्रीदेव राम, राजेन्द्र राम एवम विनोद राम समेत समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories