TOP BANNER
Sponsored

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा खुर्द के कोल्हाना में एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार दोपहर की है. वहीं मृतका के शव का बुधवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया. मृतका शानी देवी की पुत्री बड़की मुर्मू थी. मृतका का मायका

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 8, 2022 Jun 8 54 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा खुर्द के कोल्हाना में एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार दोपहर की है. वहीं मृतका के शव का बुधवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया. मृतका शानी देवी की पुत्री बड़की मुर्मू थी.

मृतका का मायका ताराटांड थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत स्थित जोधपुर गांव था. घटना को लेकर मृतका के चाचा प्रेमचंद्र मुर्मू ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी भतीजी की शादी लखन हेम्ब्रम के पुत्र चान्दोलाल हेम्ब्रम के साथ हुई थी. मंगलवार दोपहर को मृतका के ससुराल से फोन किया गया कि बड़की हेम्ब्रम का तबीयत बहुत ख़राब है. सूचना मिलते ही मां व परिजन कोल्हाना पहुंचे. यहां पहुंचने पर उन्होंने देखा की बड़की हेम्ब्रम मृत पड़ी हुई है और उसके मुंह से फैन निकल रहा है.

चाचा ने आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी को जहर देकर मारा गया है. घटना के संदर्भ में मृतका की मां शानी देवी ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर बेटी को ज़हर देकर मारने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखते हुए अनुसंधान को आगे बढ़ाया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories