AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, 6 महीने पूर्व ही हुई थी शादी

मृतिका के पिता ने लगाया ससुराल वालों पर मारकर कुएं में डालने का आरोप जमुआ : थाना क्षेत्र के चचघरा पंचायत के एकतारा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका गोवर्धन महतो की पत्नी संजू कुमारी थी। शादी के 2 माह बाद से ही किया जाने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतिका के पिता ने लगाया ससुराल वालों पर मारकर कुएं में डालने का आरोप

जमुआ : थाना क्षेत्र के चचघरा पंचायत के एकतारा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका गोवर्धन महतो की पत्नी संजू कुमारी थी।

शादी के 2 माह बाद से ही किया जाने लगा था प्रताड़ित

घटना को लेकर मृतका के पिता दशरथ प्रसाद वर्मा ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर अपनी बेटी को मारकर कुएं में डालने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि 6 महीने पूर्व ही उन्होंने 4 लाख नगद व एक लाख का सामान देकर अपनी बेटी को विदा किया था। शादी के 2 माह बीतते ही ग्लेमर बाइक की डिमांड शुरू हो गई। जिसे वे देने में असमर्थ थे। पिता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनकी बेटी से ससुराल में झगड़ा झंझट करना शुरू कर दिया गया। वहीं उनकी बेटी के साथ मारपीट भी किया गया जिसका समझौता हुआ था, लेकिन समझौता के 10 दिन बाद फिर मारपीट होने लगी। इसी बीच रविवार को मोबाइल पर सूचना दिया कि तुम्हारी बेटी कुआं में गिर गई है। सूचना पर सभी पहुंचे तो देखा कि शव रखा हुआ है। मृतका के पिता ने गोवर्धन महतो समेत अन्य ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वहीं आवेदन पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories