
News Desk : देश की राजधानी दिल्ली में छिपी महिला नक्सली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के कूदाबुरू गांव की 23 वर्षीय महिला नक्सली पहचान छिपाकर दिल्ली के पीतमपुरा में रह रही थी। नक्सल गतिविधियों में वह 10 वर्ष की आयु से शामिल थी। वह कुख्यात नक्सली जीवन कंडुलना के दस्ते में थी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने एसएलआर, इंसास, एलएमजी, हैंड ग्रेनेड और 303 राइफल को चलाने का प्रशिक्षिण ले रखा है।

विज्ञापन
अपने दस्ते के साथ वो पैदल गश्त के दौरान इंसास राइफल ले जाती थी। 2018 में वह कोल्हान में झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल थी। अपने गुट के कमांडर के निर्देश पर काम करते हुए, वह दिल्ली चली गई। दिल्ली पहुंच कर उसने अपनी असली पहचान छिपाई और नोएडा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक हाउस क्लीनर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान गोपनीय जानकारी पर पुलिस ने निगरानी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।