AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल्ली में छिपी थी झारखंड की महिला नक्सली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk : देश की राजधानी दिल्ली में छिपी महिला नक्सली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के कूदाबुरू गांव की 23 वर्षीय महिला नक्सली पहचान छिपाकर दिल्ली के पीतमपुरा में रह रही थी। नक्सल गतिविधियों में वह 10 वर्ष की आयु से शामिल थी। वह कुख्यात


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

News Desk : देश की राजधानी दिल्ली में छिपी महिला नक्सली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के कूदाबुरू गांव की 23 वर्षीय महिला नक्सली पहचान छिपाकर दिल्ली के पीतमपुरा में रह रही थी। नक्सल गतिविधियों में वह 10 वर्ष की आयु से शामिल थी। वह कुख्यात नक्सली जीवन कंडुलना के दस्ते में थी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने एसएलआर, इंसास, एलएमजी, हैंड ग्रेनेड और 303 राइफल को चलाने का प्रशिक्षिण ले रखा है।

अपने दस्ते के साथ वो पैदल गश्त के दौरान इंसास राइफल ले जाती थी। 2018 में वह कोल्हान में झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल थी। अपने गुट के कमांडर के निर्देश पर काम करते हुए, वह दिल्ली चली गई। दिल्ली पहुंच कर उसने अपनी असली पहचान छिपाई और नोएडा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक हाउस क्लीनर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान गोपनीय जानकारी पर पुलिस ने निगरानी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories