TOP BANNER
Sponsored

14 वी और 15 वी वित्त योजनाओ की जांच को लेकर माले नेता मंटू शर्मा ने B.D.O. को सौंपा ज्ञापन!

तीसरी : भाकपा माले के नेता मंटू शर्मा ने बताया की अक्टूबर माह में आरटीआई सूचना अधिकार 2005 के माध्यम से तीसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में 14वी और 15वी वित्त योजनाओ का विवरण मांगा था लेकिन यह सूचना एक महीना में मिलना चाहिए था जो अधिकारी के माध्यम से डेढ़ महीना बाद दिया गया!

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 30, 2021 Dec 30 49 Views
Share

तीसरी : भाकपा माले के नेता मंटू शर्मा ने बताया की अक्टूबर माह में आरटीआई सूचना अधिकार 2005 के माध्यम से तीसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में 14वी और 15वी वित्त योजनाओ का विवरण मांगा था लेकिन यह सूचना एक महीना में मिलना चाहिए था जो अधिकारी के माध्यम से डेढ़ महीना बाद दिया गया! इस सूचना में जनवरी 2021 तक का विवरण आधी अधूरी प्राप्त हुई है जिस में देखा गया 14वीं और 15वीं वित्त योजना में भारी गड़बड़ी है जिसमें चापाकल निर्माण, पीसीसी रोड, कुआं, नवनिर्मित कुआं का निर्माण ऐसे लगभग 20 योजनाओं में पैसों की निकासी की गई है पर योजना धरातल पर नहीं किया गया है!

लिहाजा जिला अधिकारियों और प्रखंड अधिकारियों से मांग करता हूं कि 14वीं और 15वीं योजनाओ का पैसा गबन किया गया है इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर करवाई हो अन्यथा भाकपा माले और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले हम लोग जन आंदोलन करेंगे । जब तक उन अधिकारियों प्रतिनिधियों को जेल के सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिसके बाद हमने B.D.O. साहब को आवेदन दिया वीडियो से आश्वासन मिला इन योजनाओं का जांच किया जाएगा जो सामने आएगी उस पर कार्यवाही किया जाएगा । इस मौके पर शंकर कुमार विजय यादव पिंटू कुमार अनवर अंसारी सरवन बरनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories