#Giridih_headlines 07 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

  • देवघर जाने के क्रम गिरिडीह में कुछ देर रुके ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, परिसदन में कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत.

 

  • 1932 खतियान के सवाल के जवाब से बचते दिखे मंत्री आलमगीर आलम, कहा स्थानीय नीति, सीएए, एनआरसी सभी मुद्दों पर की जा रही है चर्चा, लिया जाएगा मिलकर निर्णय.

 

  • 15 दिन के अंदर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से डुमरी में नहीं हुई पानी सप्लाई तो विभागीय कार्रवाई के लिए रहिए तैयार, मंत्री जगरनाथ महतो ने पीएचडी अधिकारियों को सुनाई खड़ी खड़ी, 1 साल मोटर समेत अन्य सामानों की खराबी के कारण बंद पड़ा है पीएचईडी कार्यालय स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट.

 

  • मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में ट्रक से कुचलकर सुपरवाइजर की मौत, शनिवार शाम की घटना, धनबाद के सिदरी रांगामाटी का था मृतक तापस कुमार मुखर्जी, मैनेजर ने कहा नियमानुसार मृतक के आश्रित को दिया जाएगा मुआवजा.

 

  • बनियाडीह फुटबॉल मैदान में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जुटे अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मुंह मीठा कराकर व रंग गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं.

 

  • अवैध शराब को लेकर ताराटांड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान, अवैध शराब किया गया नष्ट, सम्मिलित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की हो रही कवायद.

 

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज की नारी विषय पर आर के महिला कॉलेज में सेमिनार का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने छात्राओं को किया प्रेरित, कहा नारी सात्विकता के साथ सही रास्ते पर हो अग्रसर तो मंजिल हासिल करने से नहीं रोक सकता कोई .

 

  • बगोदर प्रखंड के खेतको में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आवेदन लेकर पहुंचे फरियादी, 10 लाभुकों को दी गयी वृद्धा पेंशन की स्वीकृति, सीओ ने कहा जल्द प्राप्त आवेदनों को जांच कर किया जाएगा शॉर्ट आउट.

 

  • गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल में अवार्ड फंक्शन सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

#Giridih_headlines 05 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

  • झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के आह्वाहन पर बंद रहा मधुबन , माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा नई सरकार द्वारा भी मजदूरों के मुद्दों पर पहल नहीं करना चिंताजनक, कोठी प्रबंधक , ट्रस्टी नहीं मानें तो होगा और बड़ा आंदोलन.

 

  • कोरोना वायरस को लेकर सदर प्रखंड के पांडेयडीह प्रकाश पुंज विद्यालय में हुई बैठक, निदेशक श्यामसुंदर वर्मा ने बच्चों व शिक्षकों को बताए वायरस के लक्षण, बचाव की दी जानकारी.

 

  • शहर के कृष्णा नगर स्थित संत जेवियर्स रेसिडेंशियल स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों व शिक्षकों ने अबीर गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं.

 

  • श्री आर के महिला कॉलेज में भी कोरोना वायरस को लेकर चला जागरूकता अभियान, छात्रों को दी गई आवश्यक जानकारी.

 

  • मुफ्फसिल, पचंबा, बेंगाबाद, जमुआ समेत अन्य थानों में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाए की गई अपील.

 

  • बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, जुटे समाज के लोग, पारम्परिक गीतों के साथ अबीर गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं.

 

  • स्कॉलर बीएड कॉलेज में हुआ संगोष्ठी, कोरोना वायरस के कारण और बचाव को लेकर की गई चर्चा

 

  • शहर के कुटिया मंदिर परिसर रामबाग से निकाली गई श्याम प्रभु की निशान यात्रा, 701 लोगों ने निशान थाम किया शहर के प्रमुख मार्गों का भरमन, भक्तिमय रहा माहौल.

#Giridih_headlines 04 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • धूमधाम से मनाया गया झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47 वां स्थापना दिवस, झंडा मैदान में जुटे जिलेभर के समर्थक, थोड़ी देर बारिश ने डाली खलल, फिर भी समर्थकों से अटा नज़र आया मैदान.

 

  • स्थापना दिवस कार्यक्रम से पूर्व जुलूस निकाल किया गया शहर भ्रमण, फिर झंडा तोलण कर एवं झारखंड आंदोलन से जुड़े नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम प्रारंभ.

 

  • स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ,  विधायक सुदिव्य सोनू, सरफराज अहमद समेत पहुंचे कई गणमान्य, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, दिशोम गुरु समेत सभी ने झारखंड आंदोलन से जुड़े नेताओं को किया नमन, बताया गया आंदोलन से लेकर अबतक का सफ़र.

 

  • डुमरी के चेगरो फुटबॉल ग्राउंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिप अध्यक्ष राकेश महतो, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद, विभागवार कैम्प लगाकर लिया गया आवेदन, पहुंचा लगभग 5सौ आवेदन.

 

  • मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए दूर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, कोर्ट रोड स्थित मंगलम मॉल में खुला विक्रमादित्य क्लासेस, एसपी सुरेन्द्र झा समेत अन्य गणमान्य के हाथों कराया गया विधिवत उद्घाटन, सभी ने निदेशक कुमार गौरव को दी शुभकामनाएं.

 

  • वर्षगांठ पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सातवीं वाहिनी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, कमांडेंट अनिल भारद्वाज समेत अन्य कई कार्मिकों ने किया रक्तदान, सभी से की गई रक्तदान की अपील

 

  • होली को लेकर बगोदर,पीरटांड़, बिरनी समेत अन्य थाने में हुई शांति समिति की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में की पर्व मनाए जाने की अपील, वहीं पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक कुमार ने अफवाहों पर ध्यान नहीं दिए जाने की कही बात, बिरनी में आयोजित बैठक में नहीं दिखाई शांति समिति सदस्यों ने दिलचस्पी, रहे बैठक से नदारद

 

  • ओमान में फंसे 13 प्रवासी मजदूरों की हुई वतन वापसी, बगोदर के 11 व कोडरमा और हजारीबाग जिले के हैं एक एक मजदूर, 2017 में एजेंट के जरिये काम करने गए थे ओमान

पीरटांड़ थाना में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण होली मनाए जाने की अपील

पीरटांड़ थाना में हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण होली मनाए जाने की अपील

डुमरी(गिरिडीह) : पीरटांड़ थाना प्रांगण में बुधवार को थाना प्रभारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति … Read more

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पहुंचे लगभग 5 सौ आवेदन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पहुंचे लगभग 5 सौ आवेदन

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड के चेगरो फुटबॉल ग्राउंड में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम … Read more

मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना हुआ आसान, खुला विक्रमादित्य क्लासेस

मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना हुआ आसान, खुला विक्रमादित्य क्लासेस

गिरिडीह : मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इन प्रतियोगी … Read more

#Giridih_headlines 03 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • सीआरपीएफ 154 वीं बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, अतिनक्सल प्रभावित पारसनाथ पहाड़ के तलहटी में बसे सुरही गांव में लगा मेडिकल कैम्प, काफी संख्या में पहुंच ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य की जांच, दी गयी दवाइयां.

 

  • मेडिकल कैम्प में पहुंचे ग्रामीणों के बीच कम्बल, ड्राम समेत अन्य उपयोगी सामानों का भी किया गया वितरण, सीआरपीएफ कमांडेंट आलोक वीर यादव ने कहा सिविक एक्शन प्लान गरीबों को समर्पित.

 

  • सिविक एक्शन कार्यक्रम में मौजूद एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा समय रहते मुख्य धारा में लौटे माओवादी, दिल से किया जाएगा स्वागत.

 

  • उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की शिकायतें, संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करते हुए समस्या समाधान का दिया निर्देश, कुछ समस्याओं का किया त्वरित निष्पादन.

 

  • नाली नहीं होने से बगोदर बाजार से मंझलाडीह तक लोग परेशान, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, सम्बंधित महकमा नहीं दे रहा ध्यान, लोग कर रहे हैं नाली निर्माण की मांग.

 

  • समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ने की उत्पाद विभाग से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक, आगामी वित्तीय वर्ष में दुकानों की नवीकरण समस्याओं पर किया विचार विमर्श.

 

  • बगोदर पोलटेक्निक कॉलेज प्रारम्भ करने के मसले पर विधायक विनोद सिंह ने सदन में उठाया सवाल, सत्र 2020-21 में पढ़ाई शुरू किए जाने का मिला जवाब.

 

  • आपसी विवाद में देवर ने गर्म पानी उड़ेलर किया भाभी को जख्मी, मुफ्फसिल थाना में महिला चौकीदार के रूप में पदस्थापित है करहरबाड़ी निवासी छबेलिया देवी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती, हालात सामान्य.