कोलकाता में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स आया आगे, भेजा गया वाहन

गिरिडीह : लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों व अन्य लोगों को वापस लाए जाने को लेकर … Read more

वज्रपात से 2 की मौत, एक घायल, मवेशी चराने गए थे सभी

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के कुल्ही गांव में शुक्रवार को आसमानी कहर में 2 शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक घायल है। मृतक राजेश हेम्ब्रम और कामदेव हेम्ब्रम था। वहीं घायल लखन साव है। जिसका इलाज डुमरी रेफ़रल अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया कि सभी मवेशी चराने के लिए खेत गए थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने को लेकर ये सभी एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बगल के पेड़ पर वज्रपात हुई। जिसके चपेट में ये भी आ गए।

घटना की सूचना पर निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रवासी मजदूरों और छात्रों की वापसी को लेकर उपायुक्त ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों को घर वापसी को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से आदेश मिलते ही राज्य सरकार जरूरी कदम उठा रही है। शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों के वापस लाए जाने वहीं जो लोग लॉकडाउन यहां फंसे हैं उनके वापस जाने को लेकर आवश्यक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार से मिले आदेश के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि मजदूरों के लाए जाने वाले स्थल बस स्टैंड या वाहन कोषांग में लोग न जुटे। सभी को वापस लाकर स्क्रीनिंग कर उनके स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा जिसके बाद उन्हें 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहना है।उपायुक्त ने बताया कि जो लोग खुद से वापस आने या जाने में सक्षम है वैसे लोग आवेदन कर पास प्राप्त कर सकते हैं। खुद से आने जाने में मास्क सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करना आवश्यक होगा।

वहीं होम क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद मजदूर रोजगार सेवक के पास जॉब कार्ड को लेकर आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें जल्द ही जॉब कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत 5 किलोमीटर के रेडियस में काम उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

डिजिटल शिक्षा दिए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री व विधायक की उपस्थिति में हुई बैठक

गिरिडीह : डुमरी अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थिति में लोकडाउन … Read more

डॉ. समीर राज चौधरी ने सहयोगियों के साथ विभिन्न इलाकों में पहुंचाई राहत सामग्री

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉ … Read more

पिकअप वैन लूट मामले का उद्द्भेदन, 4 अपराधी गिरफ्तार

रोक के बावजूद मूल्यांकन केंद्र में बनवाई गई बायोमैट्रिक्स उपस्थिति, विरोध

एसपी सुरेन्द्र झा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

 

बगोदर (गिरिडीह) :  पूर्व में सक्रिय न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा (एनसीपीएम) कथित उग्रवादी संगठन का मास्टर माइंड रहा उमेश गिरि समेत चार अपराधियों को बगोदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 29 अप्रैल की सुबह अज्ञात पांच अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर मुडरो-घूटिया पेसरा मार्ग पर सड़क को बाधित कर पिकअप वैन लूट मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि चालक के द्वारा बगोदर पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान तत्परता दिखाते हुए मुडरो-अड़वारा की ओर पिकअप वैन लेकर भाग रहे गाड़ी को पीछा कर एक अपराधी को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर पिकअप वैन को जब्त किया था। वहीं पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों गिरफ्तार कर लिया गया है ।

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/267903221272712/

जेल से छूटने के बाद दोबारा हो गया था सक्रिय

 

एसपी श्री झा ने बताया कि विगत दो साल पूर्व बगोदर इलाके में न्यू शसस्त्र पीपुल्स मोर्चा (एनएसपीएम) सक्रिय था । जिसका मस्टर माईंड उमेश गिरि की पूर्व में गिरफ्तारी हुई थी । जेल से छूटने के बाद वो पुन : सक्रिय हो गया था । गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना के चुकचुको का उमेश गिरि उर्फ उमेश पांडेय उर्फ उमेश दास, नौवाडीह का छोटु प्रसाद उर्फ छोटी महतो, बगोदर थाना के मुंडरो का अनिल कुमार महतो, चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र सरहता का  मुकेश राणा है।

 

बताया कि पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोडेड 7.62 एमएम पिस्टल, एक लोडेड देशी कट्टा, एक खाली मैगजीन, एक मोबाइल, विभिन्न घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है चोरी की बाइक को जब्त किया है।