गावां : 3 और नए संक्रमितों की पुष्टि, पिहरा हाट बाजार में उड़ाई गई सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां

गावां : प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को हड़हड़ा में 13 वर्षीय बच्चा, बादीडीह और … Read more

जमीन माफियाओं के आतंक से सहमा गिरीडीह जिला प्रशासन, कार्रवाई के बजाय सरकारी भूमि को बचाने के लिए निकाला प्रचार वाहन

गिरिडीह : जमीन माफियाओं का आतंक इस कदर हावी है कि जिला प्रशासन को भी सरकारी भूमि बचाने के लिए … Read more

धड़ल्ले से चल रहा है गावां के सुदूर जंगलों में अवैध शराब की चुलाई, भेजा जा रहा है बिहार

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सह सुदूरवर्ती क्षेत्र गाढीसांख, डुमरझारा, बरमसिया, खेशनरों, राजोखार, लोढ़ियाटांड़, पिहरा के बाराडीह जंगलों में शराब माफिया पुनः सक्रिय हो गए हैं। और वे धडल्ले से जहरीली महुआ शराब का निर्माण कर इसे गावां, तिसरी, सतगावां व बिहार राज्य में भेज रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गावां थाना क्षेत्र में संचालित लगभग होटलों में इन शराबों व अंग्रेजी शराबों को भी खपाया जा रहा है।
बता दें कि इन इलाकों में पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा कई बार कार्रवाई किया गया है। एक दो शराब भट्ठियों को तोड़े जाने की वजह से दर्जनों शराब भट्ठियों के मालिक कुछ दिन के लिए अपने कार्य की गति धीमी कर दिए थे जो कि अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है।
बताते चलें कि आम ग्रामीणों से लेकर कई छोटे बड़े महुआ शराब कारोबारियों के बीच में यह बात की चर्चा रहती है कि जब भी कोई नया पदाधिकारी आते है तो इन शराब माफियाओं से सांठगांठ करने के लिए खानापूर्ति युक्त कार्यवाही किया जाता है। और सांठगांठ हो जाने के पर पूरे धडल्ले से इसका उत्पाद व बिक्री किया जाता है। बताया जाता है कि ज्यादातर शराब माफिया अपने जहरीले महुआ शराब को गावां, मंझने, अमतरो, हरदिया, पिहरा बरमसिया, सीजुआई, लोकाय, तिसरी आदि के रास्तों से सप्लाई करते हैं।
इस संबंध में जब भी गावां पुलिस से बातचीत की जाती है या जानने का प्रयास किया जाता है तब उनके द्वारा सीमित फोर्स होने का बहाना बना कर या फिर लोकाय व तिसरी थाना क्षेत्र में होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है।

Read more

गावां : जेसीबी से मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण का वीडियो हुआ वायरल, जांच के बाद कई और गड़बड़झाला सामने आने की संभावना

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों मनरेगा योजना में गड़बड़ी मिलना आम बात हो गया है। … Read more