TOP BANNER
Sponsored

गावां : जेसीबी से मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण का वीडियो हुआ वायरल, जांच के बाद कई और गड़बड़झाला सामने आने की संभावना

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों मनरेगा योजना में गड़बड़ी मिलना आम बात हो गया है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े ये योजनाएं मजदूरों को लाभान्वित ना करके सिर्फ अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं। बता दें कि गावां के जमडार पंचायत में भी ऐसी कई शिकायते सुनने को

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 7, 2022 Jan 7 51 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों मनरेगा योजना में गड़बड़ी मिलना आम बात हो गया है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े ये योजनाएं मजदूरों को लाभान्वित ना करके सिर्फ अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
बता दें कि गावां के जमडार पंचायत में भी ऐसी कई शिकायते सुनने को मिल रही है, इसके साथ ही भतगढ़वा में मनरेगा योजना के तहत निर्माण कराए जा रहे कूप और पुराने डोभा में भी जेसीबी मशीन के प्रयोग कर नया डोभा बनाने का वीडियो वायरल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार जमडार पंचायत में करोड़ों की लागत से सैकड़ों योजनाएं संचालित है मगर इनमें से अधिकांश योजनाओं का बोर्ड नही लगाया गया है। जिससे पुराने योजनाओं को मरम्मतीकरण कर नया योजना दिखा कर पैसों की निकासी की जा रही है। इसके अलावा भी कई योजनाएं ऐसी है जो की मजदूरों से न करवाकर जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा है। वहीं मनरेगा मजदूरों के खाते में जाने वाले पैसों को भी ठेकेदारों द्वारा कुछ कमीशन देकर निकाल लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सारी योजनाएं जेईई, एई, रोजगार सेवक व पंचायत सेवक के मिलीभगत से हो रहा है।
बताते चलें कि कुछ सप्ताह पूर्व जब सेरुआ में जांच की टीम पहुंची थी तो वहां भी उन्होंने माना कि मनरेगा योजनाओं में कई गड़बड़ियां हो रही है। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करने की बात भी कही थी। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। इसके अलावा दो दिन पूर्व भी जांच टीम ने गावां के मंझने पंचायत में जांच किया जिसमें भी कई गड़बड़ियां देखने को मिली। वही बिना कुएं का पूरा निर्माण कराए सारे पैसों की निकासी भी कर ली गई। हालांकि जांच अधिकारी ने कार्रवाई करने की बात तो कही है किंतु लोगों का अंदेशा है कि यह जांच भी सिर्फ अधिकारियों के लिए मात्र कमाई का रास्ता ही होगा।
अगर लोगों को माने तो गावां प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में मनरेगा का पूरी सत्यता के साथ जांच होना चाहिए। तभी मनरेगा योजना का असली लाभ जरूरतमंदों व मजदूरों को पहुंच सकेगा।
इधर, प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर सत्यता की जांच होगी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories