TOP BANNER
Sponsored

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तय हो चुकी थी शादी

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत स्थित पतारी गांव में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतका टुनटुन राय की 23 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी थी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब घर वाले उसे उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 22, 2022 Aug 22 45 Views
Share

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत स्थित पतारी गांव में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतका टुनटुन राय की 23 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी थी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब घर वाले उसे उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घरवालों ने जब हो हल्ला करना शुरू किया तो आस पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। फिर कमरे का दरवाजा धक्का देकर तोड़ा गया तो ममता फंदे से झूलती हुई मिली।

इधर मामले को लेकर बेंगाबाद थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर बेंगाबाद थाने से अवर निरीक्षक विकास कुमार मेहरा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

MIDDLE
Sponsored

कुछ दिन पूर्व हुआ था इंगेजमेंट

बताया जाता है कि घर पर केवल मां, वह और उसकी छोटी बहन मौजूद थी। जबकि पिता व भाई बाहर रहते हैं। हर दिन की तरह खाना खाकर सभी रात को सो गए थे। बताया गया कि बीते 9 अगस्त को इंगेजमेंट हुआ था और 7 दिसंबर को उसकी शादी तय की गई थी।

घटना से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। युवती के सुसाइड की सूचना पर पूर्व मुखिया संजय यादव, माले नेता अखिलेश यादव, राजन कुमार, अख्तर , भोपाल साहा, मंगलदेव राय समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार का ढांढस बंधाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories