AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हो रहा समुद्री तूफान “सितरंग”, बदलेगा माैसम

बंगाल की खाड़ी में साल के दूसरे समुद्री तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। इस समुद्री तूफान का असर अप्रैल से दिखने की संभावना है। चक्रवात का रूट अभी साफ नहीं है, पर बंगाल और ओडिशा में इसका प्रभाव दिखने की संभावना है। धनबाद और आसपास भी चक्रवात के बादल आ सकते हैं। चक्रवात

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 30, 2022 Mar 30 44 Views
Share

बंगाल की खाड़ी में साल के दूसरे समुद्री तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। इस समुद्री तूफान का असर अप्रैल से दिखने की संभावना है। चक्रवात का रूट अभी साफ नहीं है, पर बंगाल और ओडिशा में इसका प्रभाव दिखने की संभावना है। धनबाद और आसपास भी चक्रवात के बादल आ सकते हैं। चक्रवात के केंद्र की दूरी कम रही तो तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है। इससे भीषण गर्मी झेल रहे राज्य के कई हिस्से को कुछ दिनों की राहत मिल जाएगी।

 

इस बार थाइलैंड की बारी, सितरंग होगा नाम
इस बार चक्रवात के नामकरण की बारी थाइलैंड की है। चक्रवात बना तो इसका नाम सितरंग होगा। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में होली से पहले साल के पहले आए चक्रवात आसनी का नामकरण श्रीलंका ने किया था।

मौसम विभाग का अलर्ट, दोपहर 12 से शाम चार तक घर पर रहें
भीषण गर्मी झेल रहे कोयलांचल को अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। अगले कई दिनों तक धूप तेवर दिखाती रहेगी। मार्च के अंतिम दिनों में 39 डिग्री तो अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान 40 से 41 डिग्री तक जाएगा। दोपहर में लू चलने का खतरा रहेगा। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न जाने का सुझाव दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories