Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

corona update : गावां के एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोलकाता से लौटा है वापस

136
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के गावां प्रखंड में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि युवक के सैंपल की जांच कोलकाता में की गई थी। जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर गावां के प्रखंड चिकित्सा प्रभारी ने जांच करवाये गए लैब से जानकारी ली है।

4 लोगों के साथ लौटा है वापस

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि युवक अन्य 4 लोगों के साथ कल शाम कोलकाता से लौटा है। सभी पारिवारिक सदस्य बताए जा रहे हैं। वह बगदेडीह का रहने वाला है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा के द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि जिलेभर में अबतक 24 सौ से अधिक सैम्पल को जांच के लिए भेजा जा चुका है। वहीं लगभग 18 सौ सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि अन्य रिपोर्ट आने बाकी है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250