AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जानिए आज 07 जनवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओ का गुरु यानि देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। इसीलिए इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। वहीं कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं। इसके अलावा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओ का गुरु यानि देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। इसीलिए इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। वहीं कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं। इसके अलावा ये दिन विद्या का कारक होने के चलते इस दिन माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

1. मेष राशि
अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

2. वृषभ राशि
दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा।आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

3. मिथुन राशि
जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा।उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

4. कर्क राशि
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

5. सिंह राशि
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा।अपनी बारी का इंतजार करें।भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

6. कन्या राशि
संतो के दर्शन से लाभ होगा।आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

7. तुला राशि
आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

8. वृश्चिक राशि
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

9. धनु राशि
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

10. मकर राशि
बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं, उचित होगा आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

11. कुम्भ राशि
दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

12. मीन राशि
मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories