TOP BANNER
Sponsored

झामुमो ने फूंका बाबूलाल मरांडी समेत अन्य भाजपाइयों का पुतला

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह झामुमो प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को टावर चौक पर बाबूलाल मरांडी समेत अन्य भाजपाइयों का पुतला दहन किया. मौके पर मौजूद कमेटी के सचिव दिलीप रजक ने कहा कि जिस तरीका से भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 7, 2021 Jan 7 34 Views
Share

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह झामुमो प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को टावर चौक पर बाबूलाल मरांडी समेत अन्य भाजपाइयों का पुतला दहन किया.

मौके पर मौजूद कमेटी के सचिव दिलीप रजक ने कहा कि जिस तरीका से भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला करवाया है वह काफी दुखद है. झामुमो पार्टी ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देती है कि आगे से ऐसी हरकत करने पर उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शासन प्रशासन का संवैधानिक तरीके से विरोध करने का हक प्राप्त है, लेकिन अगर कोई गुंडागर्दी तरीके से मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करता है तो झामुमो के कार्यकर्ता वैसे लोगों से सड़क पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है.

MIDDLE
Sponsored

पुतला दहन कार्यक्रम में कोलेशन सोरेन, मेहताब मिर्जा, माला देवी, बाबूलाल दास, मनोज पासवान, फरीद अंसारी, मोहम्मद इस्लाम, जगदीश वर्मा, लाल मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories