TOP BANNER
Sponsored

नक्सल प्रभावित क्षेत्र खुखरा के कारीपहाड़ी गांव में एक युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, इलाके में फैली सनसनी

गिरिडीह : नक्सल प्रभावित खुखरा में एक निर्मम हत्या से इलाका एक बार फिर दहल उठा है।खुखरा थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी गांव में एक युवक की धारधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गयी है. हत्या करने के बाद शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया.सोमवार की सुबह शव पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 17, 2021 May 17 49 Views
Share

गिरिडीह : नक्सल प्रभावित खुखरा में एक निर्मम हत्या से इलाका एक बार फिर दहल उठा है।खुखरा थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी गांव में एक युवक की धारधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गयी है. हत्या करने के बाद शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया.सोमवार की सुबह शव पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान खरपोका निवासी अख्तर अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र-हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद खुखरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे इलाके को घेर लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस की माने तो युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या की गयी है. इधर घटना में पुरानी रंजिस की बात कही जा रही है और पुरानी रंजिश के कारण हबीबुल्लाह की हत्या की गयी है. हालांकि हत्या किन कारणों से की गयी है इसका स्पष्ट खुलासा अब-तक नहीं हो पाया है.लेकिन नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories