AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खोरीमहुआ में बाइक और बलेनो की टक्कर, बिरेन्द्र तिवारी की मौ’त; धनबाद ले जाते समय थमी सांस

धनवार : थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर महाराजा होटल के समीप गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौ’त हो गई। मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो, जीडी बगड़िया अस्पताल के समीप निवासी 48 वर्षीय बिरेन्द्र तिवारी, पिता स्व. जनार्दन तिवारी के रूप में हुई


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनवार : थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर महाराजा होटल के समीप गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौ’त हो गई। मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो, जीडी बगड़िया अस्पताल के समीप निवासी 48 वर्षीय बिरेन्द्र तिवारी, पिता स्व. जनार्दन तिवारी के रूप में हुई है। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।बताया गया कि बिरेन्द्र तिवारी कुरियर का काम करते थे। गुरुवार को वह काम के सिलसिले में कोडरमा गए थे। पार्सल वितरण करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:10 बजे खोरीमहुआ के महाराजा होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बलेनो कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिरेन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।परिजन उन्हें धनबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौ’त हो गई।

पत्नी ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराया बयान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना को लेकर मृतक की पत्नी अनिता देवी ने 25 सितंबर को धनवार थाना परिसर में पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बलेनो कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण बाइक से टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।अनिता देवी ने पुलिस से दुर्घटना में शामिल वाहन के चालक की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ संबंधित वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।बिरेन्द्र तिवारी की मौ’त की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार के लिए अचानक हुई इस मौ’त से परिजन गहरे सदमे में हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories