TOP BANNER
Sponsored

बैठक में 2 जनवरी तक सर्वे रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के बीएलओ में भाग लिया। इसमें बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करना है। प्रखंड के

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 31, 2021 Dec 31 39 Views
Share

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के बीएलओ में भाग लिया। इसमें बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करना है। प्रखंड के सभी गांवों का सर्वे कराकर पता करना है कि किस गांव में कितने लोगों ने टीका नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि एक-एक गांव को शत-प्रतिशत वैक्सीन दिलाना है। स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रखंड के सभी विंग को इस कार्य को चुनौती के रूप में लेना है और अभियान चलाकर सभी लोगों कोरोना टीका दिलाना है। प्रखंड में लगातार टास्क फोर्स टीम द्वारा क्षेत्र में घर घर जाकर वैक्सीनशन किया जा रहा है।

वहीं छूटे हुए लोगों को भी चिन्हित कर सौ प्रतिशत वैक्सीनशन 15 जनवरी तक करना है। इसके लिए दो जनवरी तक सभी बीएलओ के अबतक किए गए सर्वे रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन प्रसाद, बीपीआरओ संजय कुमार, प्रमोद बर्णवाल, गंगा राणा, अजय राम, राकेश कुमार, बसंत साव, बिनोद राय समेत दर्जनों प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories