TOP BANNER
Sponsored

शिवम आयरन एंड स्टील में काम के दौरान घायल मजदूर की मौत, 15 लाख मुआवजा पर बनी सहमति

मुआवजा की मांग को लेकर किया गया था फैक्ट्री गेट को जाम गिरिडीह : जिले के औद्योगिक क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान बीती रात हो गई। मृतक मजदूर उदनाबाद निवासी 48 वर्षीय राजू वर्मा था। मिली जानकारी के अनुसार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 6, 2024 Apr 6 53 Views
Share

मुआवजा की मांग को लेकर किया गया था फैक्ट्री गेट को जाम

गिरिडीह : जिले के औद्योगिक क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान बीती रात हो गई। मृतक मजदूर उदनाबाद निवासी 48 वर्षीय राजू वर्मा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू वर्मा शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड फैक्ट्री के फर्निश में काम करता था। काम के दौरान ही गुरुवार की रात उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद उसे शहर के कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। यहां उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिवार वाले उसे रांची रिम्स ले गए। वहीं रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। इधर मृतक के शव आने के बाद ग्रामीण मुआवजा की मांग करते हुए शव को फैक्ट्री गेट के पास रखकर गेट जाम कर दिया। मामले की जानकारी पर मुफ्फसिल थाना पुलिस और विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उचित मुआवजा को लेकर वार्ता की। इस दौरान मृतक के आश्रित को 15 लाख रुपया मुआवजा तय किया गया साथ ही मृतक की पत्नी को प्रत्येक माह 2 हजार दिए जाने की बात पर सहमति बनी। इसके साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मृतक के श्राद्ध के लिए 50 हज़ार नगद दिया गया।

 

जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। घटना से मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक की 4 बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिवार के लोग आहत हैं ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories