TOP BANNER
Sponsored

छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस पर 48 घंटा बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

गावां : थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में परिजनों ने गावां पुलिस पर 48 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि विगत दिनों एक व्यक्ति ने गावां थाना में अवेदन देकर सतगावां नासरगंज निवासी सुजीत कुमार राम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 19, 2021 Oct 19 34 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में परिजनों ने गावां पुलिस पर 48 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि विगत दिनों एक व्यक्ति ने गावां थाना में अवेदन देकर सतगावां नासरगंज निवासी सुजीत कुमार राम पिता उमेश राम उम्र 21 वर्ष जो अपने मामा श्याम सुंदर राम खरसान के घर मे रहता है पर एवं अन्य नामजदों पर पुत्री एवं पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने एवं मारपीट करने का आरोप था।

आवेदन के अनुसार उक्त व्यक्ति का कहना है कि दुर्गा पूजा करने गई उसकी नाबालिग बेटी एवं पत्नी के साथ सुजीत कुमार राम ने छेड़छाड़ किया जिसका विरोध उसकी पुत्री एवं पत्नी ने किया तो मरपीट करने की धमकी दे कर घर चला गया। बाद में सुजीत कुमार राम पुनः अपने मामा श्याम सुंदर राम, सागर राम एवं गुड्डू के साथ घर पहुंच गया। इस दौरान उनलोगों के हाथ मे लोहे का छड़ एवं लाठी डंडा भी था। घर के पास आकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा जिसमे मैं, मेरी पत्नी और पुत्री घायल हो गए है। साथ ही मेरी पत्नी और पुत्री के साथ छेड़छाड़ एवं बदतमीजी भी किया।

आवेदक का कहना है कि सुजीत कुमार राम इसके पूर्व भी अन्य लड़की के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। इस तरह का हरकत करने उसका फितरत हो गया है। इसलिए उसने गावां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लेकिन आज 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभीतक मामले की जांच नहीं की है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी प्रथम पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर, थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories