TOP BANNER
Sponsored

राशन चोरी और कमीशन खोरी के विरोध में माले ने झंडा मैदान में दिया महाधरना

गिरिडीह : राशन चोरी और विकास योजनाओं में कमीशन खोरी समेत जन मुद्दों को लेकर भाकपा माले के द्वारा शनिवार को गिरिडीह झंडा मैदान में महा धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव पूरण महतो व संचालन मुस्तकीम अंसारी ने किया।कार्यक्रम में बतौर अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 6, 2021 Nov 6 32 Views
Share

गिरिडीह : राशन चोरी और विकास योजनाओं में कमीशन खोरी समेत जन मुद्दों को लेकर भाकपा माले के द्वारा शनिवार को गिरिडीह झंडा मैदान में महा धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव पूरण महतो व संचालन मुस्तकीम अंसारी ने किया।कार्यक्रम में बतौर अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह शरीक हुए।

महाधरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। गरीबों को मिलने वाले राशन का भी गबन किया जा रहा है। जिले में सितंबर माह का राशन का गबन किया गया, लेकिन जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अभी तक इस मुद्दे पर किसी भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा की राज्य में विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है, लेकिन कमीशन खोरी इस तरह हावी है कि गिरिडीह जिले के जिला परिषद के सारे टेंडरों में संवेदको द्वारा काफी लेस में काम लिए जा रहे हैं जिसका सीधा असर योजनाओं की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। जिले के जिले के अभियंता खुलेआम 9% कमीशन मांग रहे हैं जिस कारण योजनाओं में धांधली भी जमकर हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पोषण सखी,जल सहिया,सहित सभी अनुबंध कर्मियों का मानदेय भुगतान लंबित रखा गया है जिस से संविदा कर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है ऐसी स्थिति में राज्य सरकार विकास का दावा कर रही है जो सरासर गलत है। उन्होंने 14 नवंबर को रांची में आयोजित कन्वेंशन कार्यक्रम के बाद आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।

MIDDLE
Sponsored

महाधरना कार्यक्रम में पार्टी नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा,  सीता राम सिंह, परमेश्वर महतो,अशोक पासवान,भोला मंडल,जय नारायण यादव,जयंती चौधरी,मुनव्वर हसन बंटी,पूनम महतो,सरिता साव, किशोरी अग्रवाल समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories