TOP BANNER
Sponsored

अवैध माइका खदान धंसा, दो की मौत, 4 घायल

गावां : थाना क्षेत्र के मुड़गडवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान में चाल धंसने से सोमवार को दो मजदूर की मौत हो गई। वहीं महिला समेत चार लोगों की घायल होने की सूचना है। मृतक तिसरी थाना क्षेत्र के रांगमाटी निवासी 35 वर्षीय शुक्रर हांसदा व 30 वर्षीय सोउना हांसदा था. वहीं घायलों की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 4, 2022 Apr 4 34 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के मुड़गडवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान में चाल धंसने से सोमवार को दो मजदूर की मौत हो गई। वहीं महिला समेत चार लोगों की घायल होने की सूचना है। मृतक तिसरी थाना क्षेत्र के रांगमाटी निवासी 35 वर्षीय शुक्रर हांसदा व 30 वर्षीय सोउना हांसदा था. वहीं घायलों की पहचान रंगामाटी निवासी 16 वर्षीय ढूनू हांसदा, 32 वर्षीय ननकी देवी , चदगो निवासी 45 वर्षीय गुलो राय व आरती देवी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर डीएसपी मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी , थाना प्रभारी पिंटू कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी. मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

गौरतलब है कि गावां थाना क्षेत्र के मुड़गड़वा पहाड़ियों में दर्जनों से अधिक बड़े बड़े अवैध माइंस संचालित हैं और इन माइंस में प्रतिदिन दर्जनों से अधिक जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर व हजारों की संख्या में महिला, बच्चे व बुजुर्ग कार्य करते हैं। इन अवैध संचालित माइका खदानों में जिलेटिन का प्रयोग लगातार किया जाता है जिससे कई बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories