AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोरोना संक्रमण को लेकर उपायुक्त ने नगर भवन में की उच्च स्तरीय बैठक,उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों और सिविल सोसाइटी से कोरोना कि लड़ाई में आगे आने की अपील

गिरिडीह : बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने को लेकर शनिवार को नगर भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरोना संक्रमण के विस्तार को नियंत्रित करने की दिशा में सभी जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत के वार्ड मेम्बर, ग्राम प्रधान, मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने को लेकर शनिवार को नगर भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरोना संक्रमण के विस्तार को नियंत्रित करने की दिशा में सभी जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत के वार्ड मेम्बर, ग्राम प्रधान, मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की भूमिका पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करते हुए कारवाई का आश्वासन दिया गया। इस बाबत उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के सक्रिय प्रयासों के साथ जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों को हर स्तर पर जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के अलावा कोविड वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से सभी ग्राम प्रधान, मुखिया जिला परिषद व नगर पंचायत के सदस्य, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व धर्मगुरुओं को आगे आने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी असरदायक साबित हो रही है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही से खतरा काफी बढ़ सकता है, ऐसे में संक्रमण के खतरे से बचने के लिए वैक्सिनेशन सुरक्षा कवच है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories