AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हृदय विदारक घटना : नदी में डूबने से तीन बच्चियों व एक बच्चे की मौत, मचा कोहराम

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरोडीह में मंगलवार को हृदय विदारक घटना घट गई। यहां नदी में नहाने गए 3 बच्चियों व एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरोडीह में मंगलवार को हृदय विदारक घटना घट गई। यहां नदी में नहाने गए 3 बच्चियों व एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतकों में मदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी, श्याम सिंह की नतिनी दीक्षा कुमारी और महेश सिंह का 12 साल का पुत्र मुन्ना कुमार था।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार महापर्व छठ के मौके पर सुबह करीब 11.30 बजे कुछ महिलाएं नदी स्नान करने गई थी। इनके साथ कुछ बच्चियां व बच्चे भी नहाने पहुंचे थे। इस दौरान ये कब डूब गए किसी को भनक नहीं लगी। महिलाएं स्नान कर लौट आई और बच्चे की खोजबीन शुरू हुई तो हो-हल्ला शुरू हो गया। गांव के कुछ युवक दौड़ कर नदी पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की तो एक के बाद एक कर चारों को निकाल कर आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। महापर्व की खुशियां मातम और चीख में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह सदलबल गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लिया।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories