TOP BANNER
Sponsored

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची राजकुरा, दूषित खाना खाने से बिगड़ी थी लोगों की हालत

गावां : प्रखंड के रजकुरा व चिहुटियां में डारिया से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रसित लोगों की जांच की। बता दें प्रखंड के राजकुरा और नगवां गांव में दर्जनाधिक लोग डायरिया से ग्रसित चल रहे थे। जिसके बाद गावां सीएचसी में लाकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 19, 2021 Oct 19 33 Views
Share

गावां : प्रखंड के रजकुरा व चिहुटियां में डारिया से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रसित लोगों की जांच की। बता दें प्रखंड के राजकुरा और नगवां गांव में दर्जनाधिक लोग डायरिया से ग्रसित चल रहे थे। जिसके बाद गावां सीएचसी में लाकर सभी को भर्ती कराया गया था, जहां से दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ सालिक जमाल ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजकूरा, हिराहरी, नगवां और चिहुटिया गांव में कैम्प लगा कर बीमार लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद ने बताया की उक्त गांवों में टीम गठित कर लोगों की जांच की गई।

जांच में पता चला की जितने भी लोग डारिया बीमार थे, वे सभी संक्रमित खाना खाए थे जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ताजा खाना खाए, आसपास साफ सफाई रखें, दूषित पानी को ना पिए। जांच में डॉ हबीबुल्लाह खान, डॉ काजिम खान, डॉ सालिक जमाल एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories