AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गदर पंचायत में आपके द्वार सरकार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां : आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को गावां प्रखंड के गदर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बीडीओ संतोष प्रजापति व एमओ प्रदीप राम उपस्थित थे। इस शिविर में वैक्सीन, आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को गावां प्रखंड के गदर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बीडीओ संतोष प्रजापति व एमओ प्रदीप राम उपस्थित थे।

इस शिविर में वैक्सीन, आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, स्वास्थ विभाग सहित आदि विभाग के स्टॉल लगाये गए थे, जहां पदाधिकारियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।

इस दौरान स्टॉल में लाभुकों से संबंधित मामले का आवेदन लिया गया जिसमे कई मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं वैक्सीनेशन शिविर में कई लोगों ने कोविड का टीका भी लिया। इस दौरान प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजाति ने कहा कि आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार का एक कार्यक्रम रखा गया है जिसके माध्यम से जो सुदुरवर्ती क्षेत्र के लोग व वैसे लोग हैं जो चल फिर कर प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाते हैं उनके लिए उन्ही के गांव तथा पंचायत में कार्यक्रम रखा गया है ताकि उन लोगों को लाभ दिया जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सभी विभागों से संबंधित योजना का स्टॉल लगाया गया है जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा जिन लोगों को जिस प्रकार की समस्याएं हैं उस विभाग के स्टॉलों पर जाकर अपनी समस्याओं का आवेदन पत्र देकर लाभ उठा रहे है। पेंशन तथा आवास के मामले काफी मात्रा में आवेदन आ रहें है इसके अतिरिक्त राशनकार्ड, कृषि, वैक्सीनेशन आदि से संबंधित मामले भी आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन का निदान इस शिविर में संभव है उनका निदान कर दिया जा रहा है जिसका निदान नहीं हो सका उसे जल्द ही आवेदन से संबंधित कार्यों का निदान कर दिया जाएगा।

मौके पर सीआई अवधेश कुमार, ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव शर्मा, मकसूद आलम, धीरज कुमार, बीटीएम इंदरजीत शेखर, रवि कुमार, मृत्युंजय पंडित समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories