AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो लोगों को किया गिरफ्तार, चोरी के दो वाहन को भी किया बरामद

गिरिडीह : पुलिस ने अंतरराज्यीय चारपहिया वाहन चोर गिरोह के दो अपराधियों को धर दबोचा है जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 19 और 20 जून की रात्रि में 3 चार पहिया वाहनों चोरी की घटना के बाद गिरिडीह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पुलिस ने अंतरराज्यीय चारपहिया वाहन चोर गिरोह के दो अपराधियों को धर दबोचा है जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 19 और 20 जून की रात्रि में 3 चार पहिया वाहनों चोरी की घटना के बाद गिरिडीह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है।मंगलवार को गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर मामले के उद्भेदन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हीरोडीह थाना क्षेत्र, नगर थाना क्षेत्र और डुमरी बाजार से चार पहिया वाहन की चोरी अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई थी।वाहन चोरी के वारदात को लेकर तीनों थाना में अलग-अलग कांड दर्ज की गई थी। एक ही रात में 3 3 गाड़ी की चोरी घटना को गंभीरता से गिरिडीह एसपी ने लेते हुए खोरी महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस द्वारा गहन जांच अभियान कर दो अपराधी समेत चोरी की गई बलेनो कार, चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, काले रंग का बैग को बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा की कृष्णा कुमार उर्फ राहुल और राम विवेक कुमार दोनों मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है। साथ ही बताया गया कि गाड़ी चोरी मामले में इन लोगों का कुल 11 मामला बिहार के कई जिलों में दर्ज़ है। इसके अलावा झारखंड के बोकारो, गोड्डा, जामताड़ा एवं अन्य जिलों में भी कार चोरी की घटना इन लोगों के द्वारा किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories