TOP BANNER
Sponsored

चार वर्ष पूर्व पारा शिक्षक के मामले में जांच करने पहुंचे खोरीमहुआ एसडीएम, लोकायुक्त को मानदेय नहीं मिलने का दिया गया था आवेदन

गावां : गावां प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय ब्योंक में मंगलवार को खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने पहुंच कर 4 वर्ष पूर्व हुए मामले का जांच किये। सारी जांच पारा शिक्षक हंसराज पांडेय द्वारा लोकायुक्त को दिए गए आवेदन के अनुसार किया गया जिसमे उन्होंने 4 वर्ष से उनका मानदेय नहीं मिले जाने व बिना

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 12, 2022 Jan 12 38 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय ब्योंक में मंगलवार को खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने पहुंच कर 4 वर्ष पूर्व हुए मामले का जांच किये। सारी जांच पारा शिक्षक हंसराज पांडेय द्वारा लोकायुक्त को दिए गए आवेदन के अनुसार किया गया जिसमे उन्होंने 4 वर्ष से उनका मानदेय नहीं मिले जाने व बिना जानकारी के सेवा मुक्त किए जाने की बात कही थी।

जांच के दौरान एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह के सामने विद्यालय की अध्यापिका मनोरमा देवी पर षड्यंत्र कर उन्हे पारा शिक्षक के पद से हटाए जाने की बात कही। जिसके बाद एसडीएम ने दोनो पक्षों व ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी लिए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पारा शिक्षक हंसराज पांडेय का समर्थन किया तो वहीं माल्डा मुखिया सुकांता देवी समेत एक दो लोगों ने विरोध में बात को कहे।
विशेष जानकारी देते हुए पारा शिक्षक हंसराज पांडेय ने बताया कि विद्यालय की शिक्षिका द्वारा उन्हें षड्यंत्र के तहत विद्यालय से बिना जानकारी के निष्कासित किया गया है। जिसके बाद से अब तक उन्हे कोई मानदेय नहीं मिला जबकि वे लगातार विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे है। वहीं विद्यालय की शिक्षिका मनोरमा पांडेय ने पारा शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति के साथ उन्होंने मारपीट किया था जिसके बाद ग्रामीणों की सहयोग से वे उसे किसी तरह बचा पाई। साथ ही उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक को प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा हटाया गया है। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।
वहीं एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच करने का आदेश प्राप्त हुआ था जिसका जांच प्रतिवेदन वे सौपेंगे। और इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories