TOP BANNER
Sponsored

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय सभागार में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीते सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत कैरम के खेल से हुआ, जिसका उद्घाटन आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, डीन एडमिन डॉ एस आर रथ व स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरपर्सन डॉ रूद्र नारायण ने किया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 28, 2021 Sep 28 52 Views
Share

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय सभागार में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीते सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत कैरम के खेल से हुआ, जिसका उद्घाटन आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, डीन एडमिन डॉ एस आर रथ व स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरपर्सन डॉ रूद्र नारायण ने किया। कैरम खेल प्रतियोगिता में रीतिक कुमार को पहला, नवीन कुमार को दूसरा और अमरेंद्र रंजन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी बीसीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं। वहीं मंगलवार को खेले गए शतरंज प्रतियोगिता में बीएससी आईटी के तीसरे सेमेस्टर के छात्र सागर कुमार विजेता व एमए इतिहास विभाग के तीसरे सेमेस्टर के छात्र सुशील कुमार उपविजेता घोषित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने इस मौके पर कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी व अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी ज़रूरी है। इसी के मद्देनजर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में लगातार इंडोर, आउटडोर खेलों के साथ साथ समय समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।

बताते चलें कि कैरम प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में परफॉर्मिंग आर्ट्स की डीन डॉ रोज़ीकांत व शतरंज में डीन एडमिन डॉ एसआर रथ थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरपर्सन डॉ रूद्र नारायण, उदय रंजन, शिवजी, मुकेश साव, राहुल राजवार व कोच अजय रवि का काफी अहम योगदान रहा।

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories