TOP BANNER
Sponsored

नाई युवा कल्याण समिति का किया गया गठन

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन कर नाई कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राम अवतार शर्मा को अध्यक्ष, प्रद्युम्न शर्मा को सचिव एवं सतीश रंजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समाज में पूर्व कार्यरत पदाधिकारी कुंदन कुमार शर्मा की विगत माह कोरोना से हुई मौत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 1, 2021 Jul 1 63 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन कर नाई कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राम अवतार शर्मा को अध्यक्ष, प्रद्युम्न शर्मा को सचिव एवं सतीश रंजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समाज में पूर्व कार्यरत पदाधिकारी कुंदन कुमार शर्मा की विगत माह कोरोना से हुई मौत व पूरे देश में कोरोनाकाल में हुई मृत्यु के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सतीश रंजन, प्रद्युम्न शर्मा व अजित शर्मा के नेतृत्व में समाज को आगे ले जाने व एकजुटता पर बल दिया गया। वहीं प्रद्युम्न शर्मा ने कहा कि समाज सिर्फ बैठने व पैसे उगाही के लिए नहीं बल्कि सदस्यों की दुखों में शामिल व सहयोग होना एक परिवार की तरह रहना समाज का उद्देश्य है।

कोषाध्यक्ष सतीश रंजन समेत कई लोगों ने नाई समाज द्वार समाज में किसी भी सदस्यों के घर में हुई मृत्यु में दस हजार रुपए एवं सदस्यों की बेटी के शादी के लिए पांच हजार रुपए आर्थिक सहयोग राशि देने की बात कही। उप सचिव के रूप में मनोनीत अजित शर्मा ने कहा समाज मे क्षमतावान विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक साल मैट्रिक इंटर की परीक्षा में पास करने वालों विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories