TOP BANNER
Sponsored

सर फटने के बाद शिक्षक द्वारा छात्र को नही पहुंचाया गया था अस्पताल, जांच में हुआ पुष्टि, शिक्षकों की लापरवाही आया सामने

गावां :गावां बाजार स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रार्थनासभा के दौरान एक छात्र का सर फट गया था। जिसके बाद अभिवावकों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सहायक शिक्षक पर बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने के बाद धूप में प्रार्थना लाइन में खड़ा कर दिया गया था। जिससे छात्र सौरव कुमार बेहोश होकर गिर गया था।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 26, 2022 Mar 26 54 Views
Share

गावां :गावां बाजार स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रार्थनासभा के दौरान एक छात्र का सर फट गया था। जिसके बाद अभिवावकों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सहायक शिक्षक पर बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने के बाद धूप में प्रार्थना लाइन में खड़ा कर दिया गया था। जिससे छात्र सौरव कुमार बेहोश होकर गिर गया था। जिससे छात्र के सर मे चोट लग गया था।

लेकिन शिक्षक के द्वारा उसे इलाज न करवा कर उसके अभिभावकों को फ़ोन के माध्यम से सूचना दिया गया। जिसके बाद अभिभावकों ने उपस्थित शिक्षकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे व इलाज करवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर हो हंगामा किया। जबकि प्रधानाचार्य से पूछे जाने पर बताया कि छात्र को इलाज के लिए एक सहायक शिक्षक के द्वारा निजी क्लीनिक भेजा गया था। जबकि सहायक शिक्षक से पूछे जाने से घायल छात्र को अस्पताल ले जाने से साफ इंकार किया। वहीं शनिवार को बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अपने कमेटी के सदस्यों के साथ मामले की जांच को पहुंचे। जिसमें छात्र- छात्राओं की उपस्थिति पंजीयन देखे जहां संतोषजनक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की स्थिति बहुत कम है। साथ ही उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय में प्रार्थना के दौरान एक छात्र का बेहोश होकर गिर जाने से माथा फटने के बारे में भी शिक्षकों व परिजनों से जाना। जिसके बाद उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों का देखभाल का पूरा जिम्मेदारी शिक्षक का होता है। अगर बच्चा बेहोश होकर गिर गया था। तो शिक्षक को सबसे पहले अस्पताल ले जाकर इलाज करवाना चाहिए था उसके बाद उसके परिजनों को सूचना देना चाहिए था लेकिन शिक्षक ने ऐसा नही कर के पहले उसके अभिभावकों को सूचना दिया तब तक बच्चे के माथा से खून का रिसाव होते रहा। इधर परिजनों ने भी कहा कि विद्यालय के शिक्षक पूरा विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाते है जिसके वजह से छात्र- छात्रा बेहोश हो जाते है। इधर बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि अखबार से माध्यम से जानकारी मिला था कि शुक्रवार को विद्यालय में एक छात्र बेहोश होकर गिर गया था। जिससे उसका माथा फट गया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद आज घटना की पूरी जानकारी लेने पहुँचे तो पता चला कि शिक्षक की घोर लापरवाही है। यंहा उपस्थित शिक्षकों से अनुरोध करते है कि आगे से ऐसी लापरवाही न करें नही तो जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories