AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कस्तुरबा विद्यालय के छात्रावास के कमरे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

गावां : गावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्रावास के कमरे में शनिवार की देर रात अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी। हलांकि शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कुछ छात्राओं का कपड़ा जल गया। शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे छात्रावास के एक कमरे में अचानक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्रावास के कमरे में शनिवार की देर रात अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी। हलांकि शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कुछ छात्राओं का कपड़ा जल गया। शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे छात्रावास के एक कमरे में अचानक आग लग गयी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी छात्रा के द्वारा मच्छर अगरबत्ती जलाने के कारण टंगे हुए कपड़े से अगरबत्ती का संपर्क हो गया जिससे आग लगी।

आग लगने के बाद छात्रावास में अफरातफरी मच गयी व सब छात्राएं भय से चिल्लाने लगी । घटना की सूचना पर माल्डा ग्राम प्रधान सुकांता देवी, पूर्व मुखिया दिनेश पांडेय आदि विद्यालय पहुंचे व लोगों के सहयोग से आग को समय रहते बुझा दिया जिससे बड़ी घटना टल गई।
घटना में विद्यालय की छात्रा प्रिया व सिमरन आदि के कपडे़ जल गये।भगदड़ में कुछ छात्रायें मामुली मामुली रूप से जख्मी हो गयी । घटना की सूचना पर रविवार को दर्जनों की संख्या में छात्राओं के अभिभावक विद्यालय पहुंचे व बच्चियों का हाल चाल जाना।
विद्यालय की वार्डेन खुशबू कुमारी ने कहा कि घटना में दो तीन छात्राओं के कपड़े जले हैं। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories